Site icon

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद की बैठक 30 दिसम्बर को

नारायणपुर, 21 दिसम्बर 2022

छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा 30 दिसम्बर को मध्यान्ह 12 बजे जिला पंचायत नारायणपुर के सभागार में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावों के आंकलन तथा इन्हें और बेहतर बनाने कृषकों एवं जिला अधिकारियों के साथ चर्चा निर्धारित की गई है। उक्त बैठक में परिषद के छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद सदस्य श्री जानकीराम सेठिया भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में केवल आमंत्रित अधिकारीगण एवं कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन और रेशम पालन से संबंधित एक-एक प्रगतिशील कृषक ही उपस्थित रहेंगे। 

Exit mobile version