Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर किया याद

रायपुर, 24 दिसम्बर 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। बघेल ने कहा है कि अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने  के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे। बघेल ने कहा कि बाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व और प्रेरक कविताओं के लिए सदा याद किये जाएंगे।

Exit mobile version