Site icon

रायपुर : राज्यपाल ने क्रिसमस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

    रायपुर, 24 दिसम्बर 2022

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रभु यीशु मसीह ने समाज को प्रेम, करूणा, क्षमा एवं समानता का संदेश दिया। उन्होंने गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा करने एवं आपसी भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। उइके ने कहा है कि प्रभु यीशु के संदेश हमेशा समाज के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय रहेंगे।

Exit mobile version