Site icon

रायपुर : सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना -CM

221

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करना है। 

उन्होंने बताया कि आईटीआई का उन्नयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य योजनाओं में मुफ्त इलाज और दवाईयां मिल रही हैं। हाट बाजार क्लिनिक जैसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार कदम उठा रही है। राम वन गमन परिपथ का निर्माण किया गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित विभिन्न संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय परंपरा के अनुसार कार्य किया जा रहा है।

Exit mobile version