Site icon

रायपुर : भेंट मुलाकात : मुख्यमंत्री बघेल ने किसान महेन्द्र साहू के घर किया भोजन ग्रहण

223

परोसा गया पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन

गाय के पहले दूध और गुड़ से बने पेयूस को बड़े चाव से खाया

महेन्द्र ने अतिथि देव भवः की परम्परा का निर्वहन किया

रायपुर 27 दिसम्बर 2022

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से सीधा संवाद कर ना केवल उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे, बल्कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी प्रमोट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भोजन ग्रहण करने विकासखंड साजा के ग्राम ठेलका में किसान महेन्द्र साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर महेन्द्र के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे सहित अन्य अतिथियों ने भी भोजन किया।

Exit mobile version