Site icon

रायपुर : झगराखांड जलाशय के लाईनिंग कार्य के लिए 3.42 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर 28 दिसम्बर 2022

जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बिलासपुर जिले के झगराखांड जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में शेष सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए तीन करोड़ 42 लाख 76 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। कार्य पूर्ण हो जाने से इस योजना की सिंचाई क्षमता में 75 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 207 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।

Exit mobile version