Site icon

रायपुर : बुन्देलीटोला व्यपवर्तन योजना के कार्य के लिए 3.77 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर 28 दिसम्बर 2022

जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखण्ड-मरवाही अंतर्गत बुन्देलीटोला व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 77 लाख 53 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस कार्य के पूर्ण हो जाने पर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Exit mobile version