Site icon

रायपुर : सोल्वा व्यपवर्तन योजना के कार्य के लिए 2.37 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर 28 दिसम्बर 2022

जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरबा जिले के विकासखण्ड कोरबा के अंतर्गत सोल्वा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष एवं नहर मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 37 लाख 90 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। कार्य पूर्ण हो जाने से इस योजना की सिंचाई क्षमता में 227 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 486 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।

Exit mobile version