Site icon

सूरजपुर: नगरीय निकाय प्रेमनगर हेतु प्रेक्षक व लाईजनिंग आफिसर नियुक्त

सूरजपुर/28 दिसम्बर 2022

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के उप निर्वाचन 2022-23, हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नियुक्त प्रेक्षक को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु निम्नानुसार लाईनिंग आफिसर नियुक्त किया जाता है। प्रेक्षक श्री दीपक निकुंज संयुक्त कलेक्टर बलरामपुर हेतु श्री नीलेश कुमार सोनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेमनगर लाईजनिंग आफिसर होंगे तथा श्री अनिल कुमार तिर्की उप संचालक वित्त कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेख एवं पेंशन अम्बिकापुर हेतु ऋषिकांत तिवारी उप अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा प्रेमनगर लाईजनिंग आफिसर होंगे। साईजनिग आफिसर प्रेक्षक के वाहन भोजन, चाय नास्ता एवं आवास की व्यवसथा करेंगे साथ ही ठहरने के दौरान कम्प्यूटर, प्रिंटर, टेलीफोन, इंटरनेट एवं फैक्स के साथ आपरेटर एवं भृत्य की ड्यूटी अपने कार्यालय से लगायेंगे। उपरोक्तानुसार सौंपे गये कार्यों को पूर्ण करने की जिम्मेदारी लाईजनिंग आफिसर एवं संबंधित कर्मचारियों की होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Exit mobile version