Site icon

कार ड्राइविंग सीख रही महिला ने 8 साल के बेटे को मारी टक्कर, बच्चे की मौत से सदमे में है मां

69

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एक महिला ने कार  ड्राइविंग सीखते समय अपने ही 8 साल के बेटे को टक्कर मार दी. इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. घटना के बाद महिला सदमे में है और उसे रायपुर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतक की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मामले में जांच की जा रही है. महिला की हालत सुधरने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार चलाने की कोशिश में हादसा हुआ है. इसमें आठ साल के बच्चे अनुराग ध्रुवंशी की मौत हो गई है. रायपुर के कृष्णा नगर गुढ़ियारी में बीते रविववार की शाम को ये घटना हुई है. गुढ़ियारी थाना पुलिस ने आरोपी महिला सरिता ध्रुवंशी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 एक के तहत केस दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने घटना की पुष्टि की है. तिवारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. आरोपी महिला सदमे में है, उसकी तबीयत ठीक होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version