Site icon

जशपुरनगर : भू-अर्जन के प्रकरणों में 06 व्यक्तियों को 24 लाख से अधिक के मुआवजा राशि का किया गया वितरण

जशपुरनगर : भू-अर्जन के प्रकरणों में 06 व्यक्तियों को 24 लाख से अधिक के मुआवजा राशि का किया गया वितरण

जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख का चेक किया प्रदान

जशपुरनगर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने एनएचडीपी परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 43 में भू अर्जन के प्रकरण के छूटे हितग्राहियों को राहत पहुँचाने हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिस पर एसडीएम जशपुर द्वारा भू-अर्जन के प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए 6 हितग्राहियों को कुल 24 लाख 74 हजार 144 रुपए का मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया। जिसके अंतर्गत घोलेंग के दोमनिक को 11 लाख 14 हजार 690 रुपए, बिरेन्द्र को 92 हजार 891 रूपए, मार्टिन को 3 लाख 71 हजार 563 रुपये, लोदाम के रामदेव को 7 लाख 488 रूपए, पुत्रीचौरा के जेन्डर को 1 लाख 57 हजार 356 रुपये और साईटांगरटोली के फिलोमन को 37 हजार 156 रूपए का चेक दिया गया है।
इसी प्रकार प्राकृतिक आपदा जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक वितरण किया गया। इनमें जशपुर विकासखण्ड के ग्राम बाम्हनपुरा निवासी स्व. श्यामलाल महतो का सर्पदंश से 16 मई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी सुखमनी महतो हेतु 4 लाख रूपए और ग्राम पोड़ी लोदाम के निवासी स्व. गंगाराम भगत का आग से जलने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन हेतु 4 लाख रूपए की राशि का चेक दिया गया है।

Exit mobile version