Site icon

दंतेवाड़ा: त्रिस्तरीय उपचुनाव ग्राम पंचायत क्षेत्र के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

दंतेवाड़ा 05 जनवरी 2023

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत नंदनवार ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2022-23 के अन्तर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र गीदम के ग्राम पंचायत बड़े तुमनार में सरपंच पद हेतु 9 जनवरी सोमवार प्रातः 7 बजे से 3 बजे तक मतदान तथा मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कार्य के सुचारू रूप से सम्पादन कराने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु 71-माध्यमिक शाला बड़े तुमनार कक्ष क्र.- 01 एवं 72-माध्यमिक शाला बड़े तुमनार कक्ष क्र.02 के लिए डिप्टी कलेक्टर शिवनाथ बघेल (62678-42188) को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।

Exit mobile version