Site icon

बलौदाबाजार : आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार, 10 जनवरी 2023

प्राकृतिक आपदा से पीड़ित एक परिवार के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत 9 जनवरी 2023 को सहायता राशि मंजूर की है। योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही में पराग पैकरा पिता कनकराम, निवासी ग्राम चिचपोल, तहसील कसडोल शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

Exit mobile version