Site icon

रायपुर  : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चैतुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम लाफा निवासी किसान होरिलाल राज के घर लिया स्वादिष्ट और छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद 

86

मुख्यमंत्री को खूब भाई लाफा क्षेत्र की चिरपोटी टमाटर की चटनी

भोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने जाना परिवार का कुशलक्षेम

भेंट मुलाकात कार्यक्रम: विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखर

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेट मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखर अंतर्गत ग्राम लाफा पहुंचे । उन्होंने ग्राम लाफा के बहेराभाठा मोहल्ला निवासी किसान होरिलाल राज के घर पहुंचे और उनके घर मे बड़ी ही सादगी के साथ स्वादिष्ट और छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद लिया । मुख्यमंत्री को चैतुरगढ़ क्षेत्र की चिरपोटी टमाटर की चटनी का स्वाद बहुत ही भाया। भोजन के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का किसान होरीलाल राज सहित उनके परिवारजनो ने अपने घर के मुख्य द्वार पर  चंदन, आरती कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के होरीलाल के घर आकर भोजन करने पर होरीलाल और उनके परिवारजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। मुख्यमंत्री का अपने घर पर स्वयं आने और भोजन करने पर परिवारजन खुशी से गदगद दिखे।

भोजन में मुख्यमंत्री ने होरिलाल कंवर के घर पर चावल, दाल, रोटी सहित क्षेत्र के लोकप्रिय चिरपोटी टमाटर की चटनी के स्वाद का भी आनंद लिया। इसके साथ ही उनके भोजन मे लाल भाज़ी, सरसो भाजी, सेमी कुल्थी दाल, उड़द दाल का बना खट्टा सल्गा बड़ा, मसाला जिमी कांदा, देशी बड़ा, खीर, पापड़ और सलाद आदि शामिल थे।

Exit mobile version