Site icon

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलपान हेलीपैड पहुंचे

128

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कर ग्रामीणों में भारी उत्साह

ग्रामीणों ने  सूत धागा का माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया

भेट मुलाकात- विधानसभा तखतपुर ग्राम बेलपान

रायपुर, मुख्यमंत्री बघेल के बिलासपुर जिले के बेलपान पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। साथ ही ग्रामीणों ने सूत धागा के माला पहनाकर मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया।

         बेलपान में मुख्यमंत्री बघेल के स्वागत के दौरान तखतपुर क्षेत्र की विधायक रश्मि आशीष सिंह,  विजय केसरवानी,   सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री का स्वागत बिलासपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर, जिला पंचायत सीईओ जय जैन कंवर, डीएफओ कुमार निशांत  और अन्य अधिकारियों ने किया।

Exit mobile version