Site icon

रायपुर : सोंढूर परियोजना कार्य के लिए 15.89 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड-भाटापारा की सोंढूर परियोजना अंतर्गत भाटापारा शाखा नहर के दांयी अंतिम छोर वितरक नहर का रिमाडलिंग एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 15 करोड़ 89 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना का कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र में 1803 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जायेगी।

Exit mobile version