Site icon

कोरिया : प्रधानमंत्री आवास योजनाः जगलाल की बारिश में टपकने वाली छत हुई अब पक्की, बना स्वयं का पक्का मकान

169

 कोरिया ग्रामीण परिवेश में आर्थिक स्थिति से जूझ रहे लोगों के लिए स्वयं का पक्का मकान एक स्वप्न मात्र ही था। राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी गई सहायता से जिले के ऐसे कई परिवार खुशी-खुशी अपनों के साथ पक्के मकान में निवास कर रहे हैं। इसी में विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पंचायत कछाड़ी के निवासी जगलाल का परिवार है, जो वर्षों से पक्के मकान का सपना संजोए हुए था। जगलाल बताते हैं कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वे कच्चे मकान को पक्का बनवाने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे, जितनी कमायी होती थी वो 6 सदस्यीय परिवार के पालन-पोषण तथा बच्चों की पढायी में ही पूरी हो जाती थी।
प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनाने में मिली सहायता से खुश होकर जगलाल ने शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि 2019-20 में उन्हें योजना का लाभ मिला जिसके तहत चार किस्तों में कुल 1 लाख 30 हजार रुपए की सहायता से उन्होंने कच्चे मकान को पक्का बनवाया। बारिश में टपकने वाली छत के पक्का बन जाने से पूरे परिवार में हर्ष है, वे कहते है कि यह योजना हमारे लिए वरदान की तरह है, जिससे हमारा साफ और सुंदर घर का सपना पूरा हुआ।

Exit mobile version