Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम पुरैना-खपरी हेलीपैड पहुंचे

172

हेलीपैड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने बलौदाबाजार प्रवास के दौरान ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करने और शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम पुरैना-खपरी पहुँचे।

हेलीपैड पर कसडोल संसदीय सचिव एवं विधायक सुश्री शकुन्तला साहू, संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव प्रसाद राय, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

हैलीपेड में मुख्यमंत्री को देखने ग्रामीणों में भारी उत्साह था वे मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए। मुख्यमंत्री को देखने हेलीपैड पर ग्रामीण, बच्चे, युवा, और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुचे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया।

Exit mobile version