Site icon

पिटने वाला चीखता रहा, पांच पुलिसवाले पीटते रहे; तीन दिन बाद मौत

पिटने वाला चीखता रहा, पांच पुलिसवाले पीटते रहे; तीन दिन बाद मौत

अमेरिका के मेम्फिस शहर में 7 जनवरी को पुलिस ने एक अश्वेत व्यक्ति की जमकर पिटाई की थी। उस पर रेश ड्राइविंग यानी खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने का आरोप था। पिटाई के तीन दिन बाद टायर निकोलस नाम के युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस घटना के तीन हफ्ते बाद पुलिस ने चार वीडियो रिलीज किए हैं। इनमें पांच पुलिसवाले उसे बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

शुक्रवार देर शाम जारी वीडियोज में पुलिसवाले टायर निकोलस को सेकेंड डिग्री टॉर्चर कर रहे हैं। उसे लात-घूसों और लाठी से पीटने के बाद टेजर गन से इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वीडियो देखकर उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच के आदेश भी दिए। इधर, आरोपी पुलिसवालों को बर्खास्त करके उन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अब सिलसिलेवार तरीके से समझिए कि पुलिस की तरफ से जारी चारों वीडियोज में क्या दिख रहा है?

पहला वीडियो: निकोलस को गाड़ी से खींचकर पटका
पुलिस निकोलस की गाड़ी को रोकने के बाद उसे जमीन पर लेट जाने को कहती है। निकोलस कहता है कि उसने कुछ नहीं किया है। तभी दूसरा पुलिस वाला उसे गाली देते हुए कहता है कि चुपचाप अपने हाथ पीछे कर लो। इसके जवाब में निकोलस कहता है कि आप ज्यादा ही रिएक्ट कर रहे हैं मैं सिर्फ घर जाने की कोशिश कर रहा हूं। इसके तुरंत बाद उसे टेजर गन से शॉक दे दिया जाता है।

Exit mobile version