Site icon

राजनांदगांव : युवक की ट्रेक्टर के नीचे दबने से मौत

राजनांदगांव : युवक की ट्रेक्टर के नीचे दबने से मौत

राजनांदगांव. डोंगरगांव के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केरेगांव में घुमरिया नदी से ट्रेक्टर निकालते समय वह अनियंत्रित होकर पलट गया. उसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई. हादसा दो दिन पूर्व शाम को हुआ. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है

डोंगरगांव पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी की शाम ग्राम आमगांव निवासी बलराम चक्रधारी अपने ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 08 पी 6145 को धोने के लिए राजकुमार नामक युवक के साथ ग्राम केरेगांव में घुमरिया नदी में गया था. ट्रेक्टर धोने के दौरान बलराम ने राजकुमार से कहा कि ट्रेक्टर धोने के बाद आवाज देकर बुलाना. उसने ट्रेक्टर की चाबी निकालकर टूल बाक्स में रखी दी. बताया जाता है कि राजकुमार ट्रेक्टर को धोने के बाद बलराम को आवाज देकर नहीं बुलाया और स्वयं ही ट्रेक्टर को चालू कर नदी से निकालने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान ट्रेक्टर अचानक पलट गया, जिसमें ट्रेक्टर चला रहा राजकुमार स्वयं स्टेयरिंग में फंसकर बुरी तरह दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. काफी मशक्कत के बाद ट्रेक्टर को ग्रामीणों की सहायता से सीधा कर नदी से निकाला गया. उसके नीचे दबे राजकुमार को डोंगरगांव अस्पताल लाया गया, जहां जांच उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Exit mobile version