Site icon

दंतेवाड़ा: कलेक्टोरेट सहित अन्य कार्यालयों में किया गया मौन धारण

दंतेवाड़ा, 30 जनवरी 2023

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में कलेक्टोरेट में 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की उपस्थिति में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इसी तरह जिला पंचायत और जिले के अन्य सभी कार्यालयों में भी अधिकारी और कर्मचारियों ने बापू एवं देश की स्वतंत्रता में आहुति देने वाले शहीदों का स्मरण किया। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version