Site icon

राजनांदगांव : डंपर-ऑटो भिड़ंत, ऑटो चालक घायल

photo_2023-02-01_11-49-37

राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर इलाके में एक डंफर और एक आटो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई । इस घटना से आटो वाहन का सामने हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं डंपर नाले में घुसी। इस भिडंत से आटो चालक घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मोतीपुर-नवागांव मार्ग में एक मोड़ के पास एक डंफर और एक आटो में आमने सामने भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि डंफर और आटो तेज गति में थी । आमने- सामने भिड़ंत होने से आटो के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आटो चालक को भी चोंट पहुंची है, जिसे अस्पताल भिजवाया गया है।

मंगलवार सुबह मोतीपुर इलाके में दो वाहनों के बीच दुर्घटना होने से लोगों में हड़कंप की स्थिति भी निर्मित हो गई थी इधर पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version