Site icon

बेमेतरा  : जिले में 31 जनवरी तक 664057 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना से 147367 किसान हुए लाभान्वित

बेमेतरा 01 फरवरी 2023

बेमेतरा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में कुल 150669 पंजीकृत किसान थे। इनमें से 147367 किसान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना से लाभान्वित हुए है। 01 नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक 147367 किसानों से 6 लाख 64 हजार 57 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। ज्ञात हो कि बेमेतरा जिले में 102 सहकारी समितियों के अन्तर्गत 125 धान उपार्जन केन्द्रों में धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया गया। इस तरह खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में बेमेतरा जिले के धान बेचने वाले किसानों का प्रतिशत 98 प्रतिशत रहा। किसानों से धान की खरीदी शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक किया गया।

Exit mobile version