Site icon

रायपुर : मानिकचौरी नहर उन्नयन के लिए 3.93 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर, 06 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बिलासपुर जिले के खारंग जलाशय की मानिकचौरी वितरक नहर के उन्नयन एवं नवीनीकरण के लिए 3 करोड़ 93 लाख 32 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस नहर के उन्नयन एवं नवीनीकरण से इस योजना की सिंचाई क्षमता में 833 हेक्टेयर की कमी को पूरा कर कुल 3916 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।

Exit mobile version