Site icon

दंतेवाड़ा: प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में आर्थिक सहायता स्वीकृत

कलेक्टर विनीत नंदनवार ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में दिए गए संशोधन प्रावधानों के तहत मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की हैं। जिसके तहत गीदम तहसील अंतर्गत ग्राम कुण्डेनार स्कूल पारा निवासी सुकी की पानी से डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्याम लाल, हीरानार कड़तीपारा निवासी आशु पवार की सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस बिन्दा पवार को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Exit mobile version