Site icon

बिलासपुर : विधानसभा को समय पर जवाब भेजने नोडल अधिकारी नियुक्त

बिलासपुर, 09 फरवरी 2023

विधानसभा सत्र के दौरान सवालों का समय पर जवाब भेजने के लिए अपर कलेक्टर श्री राम अधारी कुरूवंशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री कुरूवंशी का मोबाईल नंबर +91-94242-82735 एवं लैण्ड लाइन नंबर +91-7752-224030 हैं। जिला कार्यालय द्वारा जारी एक अन्य आदेश में इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सक्षम अधिकारी की लिखित स्वीकृति के बिना वे मुख्यालय से बाहर नहीं जा पाएंगे। मालूम हो कि 1 मार्च से 24 मार्च तक छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आहूत किया गया है।

Exit mobile version