Site icon

कोण्डागांव: आईटीआई कोण्डागांव में 13 फरवरी को अप्रेन्टिसशिय मेला का आयोजन

   कोण्डागांव, 09 फरवरी 2023

जोंधरापदर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोण्डागांव में 13 फरवरी सोमवार को प्रातः 10 बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिसशिय मेला का आयोजन किया गया है। अधीक्षक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोण्डागांव द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उक्त मेले में आईटीआई के सभी ट्रेडांे के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को औद्यौगिक प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं से संबंधित ऑनलाईन पंजीयन तथा राष्ट्रीय अप्रेन्टिसशिय से संबंधी जानकारी दी जायेगी। जिससे आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर मिल सके।

Exit mobile version