Site icon

जगदलपुर : बादल में पैरा आर्ट प्रशिक्षण का हुआ समापन

जगदलपुर, बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर, बादल आसना में 05 फरवरी से 12 फरवरी तक पैरा आर्ट प्रशिक्षण का आयोजन सहेली सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया गया। इस पैरा आर्ट में 30 विद्यार्थियों के द्वारा पैरा आर्ट का प्रशिक्षण लिया गया। कार्यशाला के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर चंदन कुमार थे। इस अवसर पर कलेक्टर चंदन कुमार ने प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बस्तर में कई प्रकार की कलाएं हैं, परन्तु पैरा आर्ट एक नई तरह की कला है, जो अनायास ही हमें आकर्षित करती है। इस तरह की कला का प्रशिक्षण कलाकारों को नए अवसर प्रदान करते हैं। कार्यशाला की संचालिका सबीना खान ने इस अवसर पर कलेक्टर को पैरा आर्ट से बनी उनकी अनुकृति भेंट की। इस अवसर पर बादल लोक संगीत संकाय और संगीत महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा लोक संगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन भरत गंगादित्य ने किया। कार्यक्रम में बादल प्रभारी पूर्णिमा सरोज, वरिष्ठ चित्रकार खेम वैष्णव एवं बादल संस्था से जुड़े स्टॉफ की उपस्थिति थे।

Exit mobile version