Site icon

रायपुर : चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव 14 फरवरी को कांकेर और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे

दो दिवसीय जगदलपुर प्रवास के दौरान आयुर्वेदिक अस्पताल और यूपीएचसी का करेंगे निरीक्षण

रायपुर.स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव 14 फरवरी को कांकेर और जगदलपुर शासकीय मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे। वे 14-15 फरवरी को दो दिवसीय जगदलपुर प्रवास के दौरान आयुर्वेदिक अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। वे जगदलपुर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी अवलोकन करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव 14 फरवरी को दोपहर तीन बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे जगदलपुर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वे शाम पांच बजे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर में कांकेर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे। सिंहदेव शाम छह बजे जगदलपुर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे। वे शाम सात बजे सर्किट हाउस में लोगों से मुलाकात करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री अगले दिन 15 फरवरी को सवेरे साढ़े दस बजे जगदलपुर के कुम्हारपारा में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन करेंगे। वे सवेरे 11 बजे आयुर्वेदिक अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। सिंहदेव दोपहर 01:20 बजे जगदलपुर से नियमित विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 01:55 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Exit mobile version