Site icon

रायपुर :  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पदक विजेता मलखंब खिलाड़ियों का स्वागत

84

मलखंब खिलाड़ियों ने 06 पदक प्राप्त कर राज्य का नाम किया रोशन  

छत्तीसगढ़ को मिले 01 स्वर्ण, 01 रजत और 04 कांस्य पदक 

रायपुर, छत्तीसगढ़ के खलखंब खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’ में 6 पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। राज्य के मलखंब खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण, 01 रजत और 04 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज इन सभी पदक विजेता मलखंब खिलाड़ियों का स्वागत न्यू सर्किट हाउस में किया गया। 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आज न्यू सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान इन खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, सचिव नीलम नामदेव एक्का और संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने इन खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर मलखंब प्रशिक्षक मनोज सिंह के साथ पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राकेश कुमार वरदा, मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामला, संतोष सोरी रविन्द्र तथा बालिका वर्ग में सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती, हिमांशी और शिक्षा दिनकर उपस्थित थी।

Exit mobile version