Site icon

जगदलपुर : सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा

जगदलपुर, कलेक्टर चंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने जिले के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए चर्चा की। चर्चा में अधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन, रैली, आमसभा के आयोजन, आयोजन की अनुमति, वीआईपी प्रवास और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवास की सूचना समय रहते देने का निवेदन किया। जिससे सभी जरूरी व्यवस्था की पूर्ण तैयारी किया जा सका। 
    बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के द्वारा संवाद की पहल का सराहना करते हुए, जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा बढ़ाने,जगदलपुर शहर में धरना स्थल को परिवर्तन,जनसभा के लिए स्थल चिन्हांकन करने की और कानून व्यवस्था के संपर्क नम्बर जारी करने की मांग की। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों अन्य विषयों पर भी चर्चा किये। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल योगेश देवांगन,एसडीएम जगदलपुर नंद चौबे, सीएसपी विकास कुमार सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Exit mobile version