Site icon

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: चिरमिरी निगम आयुक्त और गौठान प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में लापरवाही बरतने के मामले कलेक्टर ने की कार्यवाही

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर निगम स्थित छोटा बाजार के गौठान में गोबर खरीदी बंद पाए जाने तथा क्रय किए गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में लापरवाही बरतने के मामले में कलेक्टर पीण्एसण् ध्रुव ने निगम आयुक्त और गौठान प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब.तलब किया है। कलेक्टर ध्रुव ने गौठान में संचालित गतिविधियों का जायजा लेने के लिए आकस्मिक रूप से छोटा बाजार गौठान पहुंचे थे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान यह पाया कि गौठान में गोबर की खरीदी नहीं की जा रही है। वर्मी टांकों में तैयार वर्मी कम्पोस्ट को निकालकर उसकी पैकेजिंग भी नहीं की जा रही है। इस स्थिति को देखकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई और शासन की महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही के चलते नगर निगम आयुक्त विजेंद्र सिंह और और गौठान प्रभारी प्रभारी सहायक अभियंता हेमशंकर गजेंद्र को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब तलब किया है।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान यह पाया कि गौठान में पहले से खरीदे गए गोबर की समय पर टांकों में भराई न होने की वजह से सूख रहे हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी से गोधन योजना के तहत सभी मापदंडों के अनुरूप काम करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने पशुपालकों से नियमित रूप से गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए। वर्मी टांके में तैयार कम्पोस्ट की छनाई और भराई कर विक्रय की कार्यवाही करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। गौरतलब है कि छोटा बाजार स्थित गोठान में 65 लाख रूपए का वर्मी कंपोस्ट तैयार किया गया है। 10 लाख रुपए का वर्मी कंपोस्ट तैयार करने हेतु शेष है। वहां पर उपस्थित स्वच्छ चिरमिरी महिला स्व.सहायता समूह के महिलाओं से तत्काल वर्मी कंपोस्ट तैयार कर बोरे में भरने के निर्देश दिए और इसका विक्रय हेतु उचित प्रबंध करने के निर्देश निगम आयुक्त को दिए।

Exit mobile version