Site icon

दंतेवाड़ा: 20 फरवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित

दंतेवाड़ा, एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022-23 अंतर्गत आवेदिकाओं से आवेदन पत्र प्राप्त होने के पश्चात जिसका मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत सूची जारी की गयी है। उक्त सूची का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल पर किया गया है। पात्र आवेदिकाओं के आवेदन के संबंध में जिस किसी को कोई दावा आपत्ति हो तो वे 20 फरवरी तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। समय सीमा के भीतर अभ्यावेदन प्राप्त नहीं होने की स्थिति में दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Exit mobile version