Site icon

धमतरी : मध्याह्न भोजन योजना के तहत 1982 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित

जिले के 1349 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए

धमतरी, 17 फरवरी 2023

मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1349 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह मार्च हेतु कुल 1982 किं्वटल 50 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसमें 890 प्राथमिक स्कूलों के लिए 958 क्ंिवटल 20 किलोग्राम और 459 माध्यमिक स्कूलों के लिए 1024 किं्वटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विकासखण्ड के 290 स्कूलों के लिए 467 किं्वटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 174 प्राथमिक स्कूलों के लिए 220 किं्वटल 40 किलोग्राम और 116 माध्यमिक स्कूलों के लिए 247 किं्वटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है। इसमें से धमतरी शहर के 58 स्कूलों में खाद्यान्न आबंटन के लिए एनजीओ को 76 क्विंटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन किया गया है। इनमें 33 प्राथमिक स्कूलों के लिए 37 क्विंटल 60 किलोग्राम और 25 माध्यमिक स्कूलों के 38 क्विंटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।
         इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 306 स्कूलों के लिए 588 किं्वटल 90 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 186 प्राथमिक स्कूलों के लिए 268 किं्वटल 80 किलोग्राम और 120 माध्यमिक स्कूलों के लिए 320 किं्वटल 10 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 350 किं्वटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 170 किं्वटल  और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 180 किं्वटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 469 स्कूलों के लिए 499 किं्वटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 343 प्राथमिक स्कूलों के लिए 261 किं्वटल 40 किलोग्राम और 126 माध्यमिक स्कूलों के लिए 238 किं्वटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।               

Exit mobile version