Site icon

मंत्री सिलावट ने किया इंदौर के ग्राम बरलई में “व्यवस्थाओं का निरीक्षण

tulsi-silawat-1.jpg

इंदौर

इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरलई में 26 फ़रवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान "मेरी पॉलिसी मेरे हाथ"  कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जन-प्रतिनिधियों और  अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की सुगम व्यवस्था एवं शामिल होने वाले किसानों की सुविधा के दृष्टिगत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

Exit mobile version