Site icon

जबलपुर जेल में नेताजी को किये श्रद्धा-सुमन अर्पित

4-7.jpeg

 जबलपुर

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने केन्द्रीय जेल जबलपुर के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड में श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। उन्होंने बंदियों से आव्हान किया कि सृजन और सुधार कर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लायें, जो परिवार और समाज के विकास में काम आये। डॉ. मिश्रा ने जेल प्रशासन द्वारा नेताजी की स्मृतियों को आम जनता के लिए खोलने की सराहना की।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने जबलपुर जेल में नेताजी द्वारा बिताये गये समय के दौरान सहेजे गये स्मृति-चिन्हों को देखा। जेल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन चरित्र और केन्द्रीय जेल जबलपुर की घटनाओं से संबंधित तथ्यों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। बंदी कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने जेल की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। विशेष रूप से बंदियों की भोजन व्यवस्था को देखा। उन्होंने निर्देशित किया कि व्यवस्था संबंधी आवश्यक सुधार करें। उन्होंने जबलपुर जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के परिजन से वर्चुअल मुलाकात के सिस्टम और केंटीन की सराहना की। मंत्री मिश्रा को जेल के निरीक्षण के पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर सहित जेल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Exit mobile version