Site icon

पुलिस ने ढाई करोड़ का 11 क्विंटल गांजा किया जप्त

2-89.jpg

कटनी
 राखड़ खाद के बीच छिपाकर गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक तीस पर कटनी से मैहर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनके 4788 के कैलवारा खुर्द हाइवे ब्रिज के समीप अचानक पटल जाने से पलट जाने के बाद राखड़ खाद के साथ ही गांजा की बोरियां भी गिर गई। सूचना पर कुठला पुलिस ने 11 क्विंटल लगभग ढाई करोड़ रुपए का गांजा जप्त कर प्रकरण दर्ज किया।

खासबात यह है कि गांजा की कार्रवाई पुलिस ने दोपहर से ही प्रारंभ कर दी थी, लेकिन जानकारी देरशाम तक दी जा सकी। इस बीच मौके से ड्राइवर के भाग जाने को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। इस बारे में पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। एसपी सुनील जैन ने बताया कि कुठला पुलिस ने 46 बोरियों में 1170 क्विंटल गांजा जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।

Exit mobile version