Site icon

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा, योगी समाज के होली मिलन समारोह में हुए शामिल

2-102.jpg

दतिया

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने योगी समाज के होली मिलन समारोह में शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार सबको एक दूसरे के नजदीक लाता है।

डॉ. मिश्रा ने मंगलवार को दतिया के राजघाट कालोनी स्थित निवास पर जनता से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित कराया जाएगा। जनता को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

रामनगर कॉलोनी में डो-टू-डोर की मुलाकात

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने डोर-टू-डोर भ्रमण कार्यक्रम में मंगलवार को रामनगर कॉलोनी का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं को सुना। समस्या निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। साथ ही लाभार्थियों से चर्चा की।

चाट के ठेले पर फुल्की का लिया आनंद

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा डोर-टू-डोर कार्यक्रम के दौरान अचानक चाट के ठेले पर जा पहुँचे। उन्होंने चाट भंडार संचालक से कुशल क्षेम पूछने के साथ ही फुल्की (गोल गप्पे) का आनंद लिया।

 

Exit mobile version