Site icon

डेली कालेज नए बोर्ड आफ गवनर्स का गठन गुरमीत बिंद्रा बनी प्रिंसिपल

1-39.jpg

 इंदौर
 100 साल से अधिक पुराने डेली कालेज में बुधवार का दिन उठा पठक वाला रहा। रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी में हुई शिकायत के बाद बोर्ड आफ गवनर्स में वर्तमान अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह झाबुआ और उनके बेटे जय सिंह झाबुआ के बोर्ड आफ गवनर्स में आने पर रोक लगा दी गई।

इसके बाद नए बोर्ड आफ गवनर्स का गठन हुआ जिसमें व्रिकम सिंह पंवार को अध्यक्ष और राज्यवर्धन सिंह नरसिंह गढ़ को उपाध्यक्ष चुना गया है। इसी के साथ वर्तमान प्रिंसिपल नीरज कुमार बधौतिया को एक्सटेंशन देने पर भी रोक लग गई। अब गुरमीत ब्रिंदा को नया प्रिंसिपल चुना गया है।

Exit mobile version