Site icon

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर और कचनार के पौधे रोपे

4-42.jpg

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर और कचनार के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आशीर्वाद जन-उत्थान सेवा समिति भोपाल की श्रीमती रितिका श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना, श्रीमती मधु निगम और अभिनव प्रधान ने भी पौधे लगाए। संस्था एक दशक से निर्धन-कल्याण वृक्षा-रोपण और शिक्षा विकास के कार्य कर रही है।

गुलमोहर और कचनार के सुन्दर वृक्ष करते हैं आकर्षित
कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। इसके छोटे और मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में पाए जाते हैं। कचनार औषधीय गुणों से भरपूर है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर के पेड़-पत्तियों की जगह फूलों से लदे रहते हैं। इन्हें देखने से मन को शीतलता का अनुभव होता है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध हैं।

Exit mobile version