Site icon

प्रदेश में 27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट

Mosam_photo_01.jpg

भोपाल
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है, लेकिन अब भी दो वेदर सिस्टम एक्टिव है। 29 अप्रैल तक प्रदेश में तेज गर्मी और हीट वेव के आसार है वही 19 मई तक कई जिलों में पारा 44 डिग्री के पार जा सकता है। वही 18-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।इधर, 28 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, ग्वालियर-चंबल संभाग, बुंदेलखंड और सतना-रीवा में 28 अप्रैल तक,29 अप्रैल से मई तक भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत पूरा प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी।कई जिलों में तापमान 44 डिग्री या इससे ऊपर जाने की संभावना है।अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी और पन्ना में कहीं-कहीं 27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,  वर्तमान में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है और दूसरा दक्षिण–पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बुधवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार है। 29 अप्रैल के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और मई के दूसरे हफ्ते तक गर्मी तेज पड़ेगी। इधर हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी और तूफान का मध्यप्रदेश पर कोई असर नहीं होगा। 28 अप्रैल को नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आएगा, इस दौरान लू से राहत मिल सकती है।वही 29 से 30 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षाेभ जम्मू कश्मीर पहुंचेगा, जिससे हवाओं का रुख बदलेगा और राजस्थान से आने वाली हवाओं का दौर थमेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

Exit mobile version