Site icon

खरगोन मंडी में किसानों को गेंहूँ का मिला समर्थन मूल्य से ज्यादा भाव

wheat1-5.jpg

खरगोन.
सरकार 2015 रुपए समर्थन मूल्य पर गेंहूँ की खरीदी केंद्रों कर रही है। लेकिन मप्र की खरगोन मंडी में किसानों को न्यूनतम दाम ही 2100 रुपए से अधिक मिले हैं। ऐसे में किसानों की खुशियां दोगुना हो गई। एक तो केंद्रों तक उपज ले जाकर स्लॉट बुकिंग कराने व भुगतान में आ रहे रोड़े से मुक्ति मिली वहीं मंडी में उपज देकर तत्काल नकद भुगतान भी हो रहा है।

रामनवमीं पर निकली शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव व उपद्रव के बाद 10 अप्रैल से खरगोन में कफ्र्यू लगा है। इसकी चपेट में अनाज व कपास मंडी भी रही। दोनों मंडियों में 14 दिन ताले लगे रहे। 15वें दिन सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मिली ढील में मंडियां खुली तो किसान उपज लेकर पहुंचे। यहां गेंहूँ २५३५ रुपए क्विंटल के रिकॉर्ड भाव से बिका। किसानों ने बताया 15 दिन मंडी नहीं आए। अन्य शहरों में उपज खुले बाजार में बेची। वहां गेंहूँ के दाम 1800 से 1900 रुपए क्विंटल तक मिले। मजबूरी में आधी उपज वहां बेची, लेकिन मंडी खुलने के बाद अच्छे दाम मिले हैं।

Exit mobile version