Site icon

छत्तीसगढ़ में हैं कांग्रेस विधायक बसंत प्रताप सिंह, अंबिकापुर से घरवालों को मिली ख़ैर-खबर

image_600x460_627a0284bf5af.jpg

कटनी
कटनी जिले के बड़वारा से कांग्रेस के विधायक विजयराघवेंद्र बसंत सिंह की गुमशुदगी के 24 घंटे बाद उनका पता चला है। बसंत प्रताप सिंह कल सुबह से ही कहीं चले गए थे, अभी तक उनका पता नहीं चल पाया था। वे अकेले ही घर से निकले थे और किसी को कुछ पता नहीं था।

बताया जा रहा है कि वे इस समय छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अपने किसी रिश्तेदार के घर पर हैं। उनके लापता होने के 24 घंटे बाद उन्होंने घर वालों से संपर्क किया है।

बता दें कि बड़वारा के विधायक बसंत प्रताप सिंह दो साल पहले अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आए थे। उन्होंने मार्च 2020 में कहा था कि "उनसे रात में कुछ लोग मिलने आए थे और मुझे 10 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। उन लोगों ने कहा था कि कोंग्रेस पार्टी छोड़ने पर 5 करोड़ रुपए तुरंत और बाकी के 5 करोड़ रुपए बाद में मिलेंगे।

 

Exit mobile version