Site icon

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया

3-151.jpg

उज्जैन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज पत्नी श्रीमती सविता कोविंद और पुत्री सुश्री स्वाति कोविंद के साथ उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। पूजन पं.घनश्याम शर्मा और अन्य पुरोहितों द्वारा करवाया गया। राष्ट्रपति के साथ पूजन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और श्रीमती साधना सिंह चौहान शामिल हुए। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी मौजूद थीं।

Exit mobile version