Site icon

मुख्यमंत्री चौहान ने नीम और बरगद के पौधे रोपे

2-21.jpg

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में जीविताशा फाउंडेशन सामाजिक संस्था के सदस्यों के साथ नीम और बरगद के पौधे रोपे।

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा लगाए गए नीम के पौधे को एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर औषधि के रूप में जाना जाता है। बरगद के पेड़ को वट वृक्ष या बड़ भी कहा जाता है। बरगद का धार्मिक महत्व है, साथ ही आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है।

 

Exit mobile version