Site icon

मुख्यमंत्री चौहान ने बरगद, नीम और करंज के पौधे लगाए

3-46.jpg

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में पीरामल फाउंडेशन के सदस्यों के साथ बरगद, नीम और करंज के पौधे लगाए। अटल बिहारी वाजपयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ चतुर्वेदी और फाउंडेशन के विशाल पंडित, आशीष कराले, मोहम्मद सफदर और हिमांशु गुप्ता ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान को संस्था के पर्यावरण-संरक्षण और जागरूकता प्रयासों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री चौहान को पांडे द्वारा बनाया गया उनका चित्र भी भेंट किया गया।

पौधों का महत्व
बरगद का धार्मिक महत्व है, साथ ही आयुर्वेद के अनुसार इससे कई बीमारियों का इलाज संभव है। इसी तरह एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। इसका उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

Exit mobile version