Site icon

राजनांदगाव सहित प्रदेश में मिले 139 नए मरीज,

corona 1

रायपुर, 21 जून। प्रदेश में आज 139 कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुए है। इसमें पहले नंबर पर 39 के साथ कोरबा, 21 जांजगीर-चांपा, 17 रायपुर, 17 बलौदाबाजार, 16 जशपुर, 14 राजनांदगांव, और 4 गरियाबंद, 3 दुर्ग, 2 रायगढ़-बेमेतरा व कांकेर से, 1-1 सरगुजा व बलरामपुर से पॉजिटिव मिले हैं। 

राजनांदगांव जिले के जो 14 पॉजिटिव आज मिले हैं उनमें से 3 तो शहर के उसी मुहल्ले के हैं जहां कल 49 पॉजिटिव मिले हैं और ये तीनों उसी पहले पॉजिटिव के सीधे संपर्क वाले हैं जो कोरोना से गुजर चुका है।

इस बीच बलौदाबाजार के बारे में यह खतरनाक बात पता लगी है कि वहां के सिविल सर्जन और एक ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी दोनों ही कोरोनाग्रस्त हो गए हैं। इसके पीछे की वजह बहुत अटपटी है। ये खुद भी प्रशासनिक कामों के अलावा मरीज देखने में लगे हुए थे। इन्होंने एक ऐसे बैगा को देखा था जो बाद में पॉजिटिव निकला और जिसका पूरा परिवार कोरोनाग्रस्त मिला है। यह बैगा बहुत से लोगों का कोरोना उतारने के नाम पर उनकी झाडफ़ंूक करता था। इस वजह से उसे खुद कोरोना कहां से मिला इसकी जांच मुश्किल हो रही है।

Exit mobile version