Site icon

गरियाबंद : जिले में औसत वर्षा 205 मि.मी. दर्ज की गई आज सर्वाधिक छुरा तहसील में

40

गरियाबंद- गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र में गत 01 जून से 22 जून 2020 तक औसत वर्षा 205.1 मि.मी. दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जून तक की स्थिति में सर्वाधिक औसत वर्षा छुरा तहसील में 252.1 मि.मी. दर्ज की गई है। इसी प्रकार मैनपुर तहसील में 241.6 मि.मी., देवभोग तहसील में 192.1 मि.मी. और राजिम तहसील में 151.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।22 जून को गरियाबंद तहसील में 130 मि.मी., राजिम में 59.6 मि.मी., छुरा में 171.2 मि.मी., मैनपुर में 116.4 मि.मी. और देवभोग तहसील में 72.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। आज की औसत वर्षा 109.9 मि.मी. रही।

Exit mobile version