Site icon

इंदौर को मिलेगी बड़ी सौगात, राऊ फ्लाईओवर समेत 2300 करोड़ रु के कामों का भूमिपूजन करेंगे नितिन गडकरी

History-of-Indore-1.jpg

इंदौर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 1 अगस्त को इंदौर को कई बड़ी सौगातें देंगे। करीब 2,300 करोड़ रु के इन कामों को मंज़ूर करवाने से लेकर भूमिपूजन तक पहुंचाने में सांसद शंकर लालवानी ने लगातार प्रयास किए हैं।

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी निम्न कार्यों का भूमिपूजन करेंगे –

इन कामों की शुरुआत के लिए सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद दिया। लालवानी ने कहा कि मा. गडकरी जी के पास हमने इंदौर की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कई मांगें रखी थी और उन्होंने हमेशा उन्हें माना है। इंदौर को मिलने वाली करीब 2,300 करोड़ रु की सौगातों से आवाजाही सुधरेगी, लोगों को जाम और हादसों से मुक्ति मिलेगी और इंदौर तथा आसपास के क्षेत्रों का तेज गति बसे विकास होगा।

इंदौर को बेहतर कनेक्टिविटी देना सांसद शंकर लालवानी की प्राथमिकता में सबसे ऊपर रहा है। इंदौर बायपास पर 4 अन्य बायपास टेंडर स्टेज में है और जल्द ही उनका भी काम शुरू किया जाएगा।

साथ ही सांसद शंकर लालवानी की पहल पट पश्चिमी रिंग रोड, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क समेत कई योजनाओं पर काम विभिन्न चरणों में है जो इंदौर के विकास को पंख देगा।

Exit mobile version