Site icon

एडीएम, नगर निगम आयुक्त, सीएसपी जुलूस मार्ग का भ्रमण कर देखें व्यवस्थाएं

6-2-1.jpeg

कटनी
मोहर्रम पर्व, रक्षाबंधन, कजलिया, जन्माष्टमी और पर्यूषण पर्व को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले ताजिया जुलूस, सवारियों सहित अन्य पर्व को लेकर अपर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त व सीएसपी को संयुक्त रूप से जुलूस मार्ग, विसर्जन स्थल और मुख्य मार्ग का भ्रमण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि अधिकारी भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखें और जहां सुधार की आवश्यकता है, वहां पर सुधार कार्य कराया जाए।

कलेक्टर ने जुलूस मार्ग को दुरूस्त कराने, बिजली के तारों को व्यवस्थित कराने और पंडालों में फायर सेफ्टी का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा मोहर्रम पर्व के जुलूस के दौरान रक्षाबंधन पर्व पर लगने वाले राखी के बाजार से परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था बनाने के भी निर्देश बैठक में दिए गए। बैठक में जर्जर भवन, खतरनाक गड्ढे या खुली बोरिंग हों, उनकी भी जांच कराते हुए व्यवस्थित कराने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। साथ ही समिति सदस्यों से पर्यावरण के अनुरूप और सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखकर पर्व मनाने की भी अपील की।

Exit mobile version